रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: रामपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन योजना के तहत जनपद के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पुरानी तहसील स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 27 युवाओं को उनकी प्रतिभा के बल पर निजी कंपनियों में नौकरी का अवसर मिला। मेले में कुल 49 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जहां साक्षात्कार के बाद कंपनियों द्वारा योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर सौंपे गए। ​प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी जमीर हुसैन खां ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रतिष्ठित कंपनियों शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड (बरेली),​चेकमेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड लि. (नोएडा) और पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि. (रामपुर) ने प्रतिभाग किया।​करियर यह भी पढ़ें- Biharshari...