Rampur News: रोजगार मेले में 187 अभ्यर्थियों का चयन
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: रामपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किला परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में कुल 835 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनमें से 328 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, ग्रो-फास्ट फर्टीलाइजर्स, एमआईएमटी इंटरनेशनल, पुखराज हैल्थ केयर और छाबड़ा बिल्डर्स समेत कुल 8 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। कड़ी चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद कुल 187 योग्य अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा ऑफर लेटर सौंपे गए। यह भी पढ़ें- विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 728 युवाओं का चयन मुख्य अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.