Rampur News: रेलवे स्टेशन के सामने मिला बुजुर्ग का शव
रामपुर, नवम्बर 25 -- Rampur News: रेलवे स्टेशन के ठीक सामने दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 किनारे दुकानों की गली में सोमवार शाम एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक फुटेज में टेंपो चालक बुजुर्ग को गली में छोड़कर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.