Rampur News: रेलवे ट्रैक पर मिला उत्तराखंड के युवक का शव
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: बिलासपुर। रेलवे लाइन पर रविवार तड़के 30 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। देर रात किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मनोज चंद्र जोशी 30 पुत्र ईश्वर चंद्र जोशी के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड के चंपावत जिले के थाना पाटी के गांव तिमला कुट का निवासी था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के उप निरीक्षक केशु शर्मा ने बताया कि यह शव कोठा जागीर गांव स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन से रुद्रपुर की तरफ लगभग 400 मीटर दूर रेलवे पटरियों पर पड़ा था। यह स्थान केमरी रोड पर राधे निवास कालोनी से आगे एक धर्मकांटे के पास से जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। जीआरपी तड़के करीब तीन बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.