Rampur News: रेप की कोशिश में पांच साल की कैद, 30 हजार जुर्माना
रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: रामपुर। रेप की कोशिश में आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया है। 21 अप्रैल 2015 को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने मुस्तकीम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि मुस्तकीम ने उसकी बेटी को जबरन घर से खींचकर छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। एडीजीसी कुमार सौरभ ने बताया कि एडीजे-1 की कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद और 30 हजार के जुर्माने से दंडित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.