Rampur News: रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, सितम्बर 21 -- Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परचई निवासी राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे रामपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में खौद के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट में उसके माथे पर चोट आई है। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। राजीव की तहरीर पर अजीमनगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.