Rampur News: रास्ते में रोककर परिवार पर हमला, चार पर मुकदमा
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: बिलासपुर। पारिवारिक विवाद को लेकर थाने जा रहे एक परिवार को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफराबाद निवासी किशनलाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि वह अपने पिता गोविंदराम और मां कमला देवी के साथ पारिवारिक विवाद को लेकर थाने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ही उसे संजू व विशाल पुत्र त्रिलोकनाथ, उनके रिश्तेदार राहुल निवासी चंदेन फार्म तथा आकाश निवासी नरपतनगर ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की और घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.