रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: मिलकखानम। मिलकखानम के ग्राम बिझड़ा निवासी असगर अली ने थाने मे तहरीर देकर बताया उसका खेत दूसरे गांव घोसीपुरा के पास है। वह काफी दूर होने के कारण वह खेत पर कम ही जाता है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने खेत पर घूमने गया था, तब उसके खेत का रास्ता पड़ोस के खेत स्वामी ने खोद कर उसमें पेड़ लगाकर बंद कर दिया। आरोप है कि किसान के कहने पर उसको जान से मारने की धमकी और देख लेने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...