रामपुर, जुलाई 12 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में रास्ता रोकने का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान किया गया। पीड़ित दीपक कुमार पुत्र विजय शंकर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ​दीपक के मुताबिक वह अपनी माता रीता देवी और भाई रविकान्त उर्फ सोनू के साथ घर जा रहा था। तभी गांव के ही रामगोपाल उनके बेटों आदेश व राहुल और बहू नीलम ने उनका रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।​मारपीट में दीपक, उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल रामपुर में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Rampur News: दंपति को घर में घुसकर पीटा, छह पर केस भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तहरीर ...