Rampur News: रास्ता रोककर लिंटर डालने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट
रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: कोतवाली थाना क्षेत्र में रास्ते पर लिंटर डालने का विरोध करने और मोटरसाइकिल निकालने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में तीन भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बीएएसनएल कॉलोनी निवासी कदीर खां के पुत्र आरिश खां किसी जरूरी काम से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घेर मर्दान खां स्थित दो मेहला रोड बेकरी के सामने गए थे। वहां फिरोज पुत्र अता रास्ता बंद करके लिंटर डलवा रहा था। आरिश ने थोड़ा रास्ता देखकर अपनी मोटरसाइकिल वहां से निकाल ली। इसी बात से गुस्सा होकर फिरोज और उसके दो भाइयों-अहद व हमजा ने आरिश को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब आरिश ने गालियां देने का विरोध किया, तो इन तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.