रामपुर, अक्टूबर 23 -- स्थापना दिवस पर कार्यक्रम Rampur News: रामपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के साथ बालिकाओं ने दीप योग और यष्टि प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की मुरादाबाद विभाग कार्यवाहिका अनीता प्रकाश ने कहा कि डॉ. हेडगेवार की प्रेरणा से वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर ने विजयादशमी के दिन समिति की स्थापना की थी। समिति ने अपने 90 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि समिति महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मानुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने के साथ उनमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जगाने का कार्य करती है। उन्होंने महिलाओं से समिति से जुड़कर समाज और राष्...