Rampur News: राशन की दुकान निलंबित, होगी एफआईआर
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर मंगलवार को राशन वितरण की चेकिंग के दौरान नगर के एक उचित दर विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मोहल्ला बजरिया मुल्ला जरीफ स्थित राशन दुकान के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने, जांच टीम से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने विक्रेता सय्यद आफताब अली का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच के दौरान दुकान पर स्टॉक और रेट बोर्ड जैसी अनिवार्य सूचनाएं गायब थीं। स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 0.86 कुंतल गेहूं अधिक और 1.309 कुंतल चावल कम पाया गया। साथ ही, दुकान पर तय मानक से अधिक दो ई-वेटिंग मशीनें बरामद हुईं, जिससे घटतौली की आशंका जताई गई है। विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.