Rampur News: रायपुर में बिजली व्यवस्था ठप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। क्षेत्र गांव रायपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। उनका कहना है कि गांव में लगे दो 10 केवीए ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड के कारण खराब हैं। एक, छह माह से और दूसरा करीब 22 दिन से फुंका पड़ा है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि गांव में खुले बिजली के तार हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने और खुले तारों के स्थान पर केबल लाइन बिछाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दस दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, खरगपुर गांव अंधेरे में डूबा ज्ञापन पर काफी ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.