Rampur News: राम-रहीम पुल से युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
रामपुर, अक्टूबर 18 -- Rampur News: रामपुर। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने राम-रहीम पुल से छलांग लगा दी। अचानक हुई घटना के बाद पुल और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवती को जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल युवती का जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान रोशनी पुत्री राजवीर निवासी सैजनी नानकार थाना गंज क्षेत्र के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे रोशनी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित राम-रहीम पुल पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.