Rampur News: रामलीला में छेड़छाड़ के विवाद के बीच युवक पर चाकू से हमला
रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रामलीला मंचन के दौरान छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। इस बीच एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल कराया गया है। सिविल लाइंस के ज्वालानगर में रामलीला मंचन के दौरान मौजूद व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह अपने घर की महिलाओं के साथ रामलीला में आया था। इस दौरान एक युवक ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिस पर महिला के परिवार वालों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Agra News: अमांपुर में युवक पर फरसे से हमला, घायल हमले में युवक विकास घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.