रामपुर, अगस्त 27 -- Rampur News: रामपुर। मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है। लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिलें, इसके लिए प्रशासन ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक 72 मिलावटखोरों पर 13.76 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया जा चुका है। वहीं, एक वाद कोर्ट में अभी भी विचाराधीन है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मिलावटखोरी और मिलावटखोरों पर सख्ती के निर्देशदिए हुए हैं, जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, लिए 13 नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के आंकड़ों को देखें तो बीते एक अप्रैल 2026 से 31 जुलाई तक यानी मौजूदा वित्तीय वर्ष में ताबड़तोड़ छापामारी की गई। जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच...