Rampur News: रामपुर में सड़क हादसे में मजदूर की मौत
रामपुर, अक्टूबर 7 -- Rampur News: काठगोदाम नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम कोयला गांव के सामने सड़क पार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। थाना क्षेत्र के कोयला गांव निवासी नेपाल सिंह प्रजापति (50) पुत्र केसरी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार शाम वह रामपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि कोयला गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.