रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: रामपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने भारी वर्षा और जलभराव की स्थिति को देखते हुए रामपुर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और प्रभावित क्षेत्रों में इसे प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जनपद के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए हर शिकायत का तुरंत निस्तारण करने को कहा गया है। ​प्रबन्ध निदेशक ने फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को युद्ध स्तर पर राहत व मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत उपकेन्द्रों और ट्रांसफार्मरों पर विशेष निगरानी रखी जाए और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए न्यूनतम समय में आपूर्ति बहाल हो। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बारिश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश ...