Rampur News: रामपुर में बदला मौसम, तेज हवाओं संग झमाझम बारिश
रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: जिले में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर तक की उमस के बाद ढलती शाम के साथ ही आसमान में घने काले बादल घिर आए। देखते ही देखते तेज गर्जना और तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली, वहीं शाम के समय अचानक शुरू हुई तेज बरसात के कारण शहर के बाजारों में सन्नाटा पसर गया। रविवार शाम को अचानक आसमान में काले-कजरारे बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके तुरंत बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। अचानक हुई बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग भीगने से बचने के लिए दुकानों व शेड के नीचे पनाह लेते नजर आए। बारिश के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल थम गई और सन्नाटा छा गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.