Rampur News: रामपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल
रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आश्रम पद्धति रोड पर बृहस्पतिवार रात पुलिस और दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश करने पर बाइक सवार दोनों लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल कोसी नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गिर गई। इसके बाद दोनों ने दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मंसूरपुर निवासी युसूफ और समीर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.