रामपुर, अगस्त 14 -- Rampur News: संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित जन्मस्थली से आई पावन कलश यात्रा का रामपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को यह पावन कलश यात्रा शहर के मोहल्ला सराए गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि, चौकी हजियानी तथा आर्य समाज मंदिर होते हुए मिस्टन गंज चौराहे पहुंची। इस दौरान मार्ग में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा की अगवानी की गई। यात्रा के पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष राजू सुमन श्रीमाली के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पावन कलश का विधिवत पूजन कर फूल अर्पित किए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा इस अवसर पर कमल कुमार तुरैहा, प...