Rampur News: रामपुर में दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो घायल
रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पनवड़िया के पास बुधवार देर रात को दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ऑटो में सवार चालक और एक महिला घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ऑटो का चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने ऑटो को काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया गया कि जिस ऑटो चालक की मौत हुई, उसके वाहन में वह अकेला सवार था। वहीं दूसरे ऑटो में चालक के साथ एक महिला भी मौजूद थी, जो हादसे में घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.