रामपुर, अक्टूबर 27 -- Rampur News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है। सोमवार सुबह गंभीर हालत में स्वार निवासी नावेद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। जानकारी के अनुसार, नावेद हैदराबाद में हेयर कटिंग का काम करता है। वहां उसे बुखार आया था। तबीयत बिगड़ने पर वह घर लौट आया। इसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई।डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव प्रभावी ढंग से नहीं कराया जा रहा है। उनका कहना है कि मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए नियमित छिड़काव और सफ...