Rampur News: रामपुर में डेंगू का खतरा बढ़ा, संक्रमितों की संख्या आठ पहुंची
रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में दो मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें मिलक तहसील के रेवड़ी कला गांव निवासी 63 वर्षीय सोमवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, स्वार निवासी 27 वर्षीय शुऐब डेंगू आशंकित हैं। उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। नए मामले के साथ जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या आठ पहुंच गई है। जिला अस्पताल में बुखार और डेंगू के लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए संक्रमण की रोकथाम चुनौती बनी हुई है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमलों, टंकियों और अन्य बर्तनों में जमा पानी की नियमित सफाई जरूरी है, क्योंकि ठहरे पानी में मच्छर पनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.