रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: स्वार कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी 55 वर्षीय उपदेश मौर्य की रविवार रात कोसी नदी में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे। परिजन उन्हें उत्तराखंड के काशीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया। धनौरी निवासी उपदेश मौर्य पुत्र रूप चंद रविवार को अपने 25 वर्षीय बेटे उमेश कुमार के साथ ट्रैक्टर से नदी पार खेत पर गए थे। शाम को घर लौटते समय वह बेटे के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर कोसी नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में उपदेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जबकि उनका बेटा सुरक्षित बाहर निकल आया। उपदेश को परिजन काशीपुर ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सो...