Rampur News: रामपुर में घर से बिना बताए किशोरी लापता, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर से किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां सलमा ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुरानी कपड़ा मिल निवासी सलमा की 16 वर्षीय बेटी 24 अक्टूबर की रात करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: कपड़े खरीदने निकली किशोरी लापता, युवक पर ले जाने का संदेह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.