Rampur News: रामपुर में किशोर झुलसा, चेहरे, नाक, आंख और मुंह पर चोट
रामपुर, नवम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर में दीपावली पर पटाखे फोड़ने के लिए गंधक और पोटाश खरीदकर लाया 15 वर्षीय किशोर खुद ही हादसे का शिकार हो गया। दोनों पदार्थों को एक साथ इमामदस्ते में कूटते समय अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से किशोर अनुराग का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसके नाक, आंख, मुंह और चेहरा झुलस गया। हादसे के बाद परिजन रविवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सोमवार सुबह 8 बजे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना रविवार रात करीब 11:00 बजे की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी अनुराग के पिता यादराम ने बताया कि उनका बेटा उम्र करीब 15 साल दीपावली पर पटाखे आदि फोड़ने के लिए बाजार से गंधक और पोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.