Rampur News: रामपुर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, चार वाहन सीज
रामपुर, अक्टूबर 15 -- रामपुर में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई Rampur News: रामपुर। जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने यातायात पुलिस के सहयोग से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। देर रात से सुबह तक चले इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज करने की कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 2.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग की ओर से चलाया गया यह अभियान बीती रात 10:30 बजे से शुरू होकर सुबह 4:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न वाहनों की जांच की और उनकी भार क्षमता तथा परिवहन नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.