रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। मंगलवार को ऑपरेशन कवच-2 के तहत जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आठ बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने रात्रि 10:30 बजे से प्रातः 4:45 बजे तक विभिन्न मार्गों पर बसों की जांच की। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, कर, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों और सड़क सुरक्षा मानकों की जांच की गई।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 08 बसों के चालान किए गए तथा संबंधित वाहन संचालकों पर लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। यह भी पढ़ें- नियमों की अनदेखी पर चार बसें सीज एआरटीओ ने कहा कि ऑपरेशन कवच-2 के तहत यात्री वाहनों, विशेषकर ब...