रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से आज सुबह 11:00 बजे सूर्य बैंक्वेट हॉल में जिले के मेधावी (टॉपर्स) छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक आकाश सक्सेना उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी और जिले के कई अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...