Rampur News: रामपुर में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट,केस दर्ज
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी एक महिला 15 सितंबर को करीब चार बजे अपने वरिष्ठ अधिवक्ता के चैंबर में बैठी थीं। आरोप है कि गंगापुर निवासी महिला समेत पांच लोग चैंबर में जबरन घुस आए और उनके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि दो आरोपियों ने उनके दोनों हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाया। आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया था। बाद में 19 सितंबर को भी धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.