रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: ​रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष मोहन लाल सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को डिजिटल सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिषेक मिश्रा और सहकारिता के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिवम मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक के नए मोबाईल बैंकिंग एप को लांच किया गया। बैंक अध्यक्ष ने ग्राहकों व कृषकों को यूपीआई, भीम ऐप, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल भुगतान, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सहायक निबंधक शिवम मलिक ने उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री का भुगतान डिजिटल माध्यम से करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- सहकारी समितियां बनीं 100फीसदी ई-पैक्स ​इस मुहिम के तहत जनपद की बी-पैक्स व ग्राहकों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम...