Rampur News: रामपुर के 10905 शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस योजना का लाभ
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को जनपद के विकास भवन सभागार में देखा व सुना गया। इस दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। जिसमें रामपुर जनपद के 10905 शिक्षकों को लाभ मिलेगा। विकास भवन सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, मिलक विधायक राजबाला, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री औलख ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं और उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.