Rampur News: रामपुर के दो लाख घरेलू उपभोक्ताओं के घर लगेंगे मुफ्त सोलर सिस्टम
रामपुर, नवम्बर 29 -- Rampur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से प्रदेश के दो लाख घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत यूएलए मॉडल के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को एक से दो किलोवाट तक के सोलर संयंत्र निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं से 15 दिसंबर तक सहमति पत्र प्राप्त किए जाने हैं। योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराना और उनके बिजली बिल में कमी लाना है। सोलर संयंत्र स्थापित होने से उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.