रामपुर, सितम्बर 2 -- Rampur News: शाहबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से चंद्रपुरा खुर्द गांव में कटाव और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम आदेश कुमार सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार के साथ ट्रैक्टर से गांव पहुंचे। गांव तक जाने वाला रास्ता जलमग्न होने के बावजूद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि नदी लगातार कटाव कर रही है, जिससे गांव में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। एसडीएम ने नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल अस्थायी बंधा बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अस्थायी बंधा बनाने की तैयारी शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...