Rampur News: रामगंगा घाट पर आज मनेगा गंगा उत्सव, होगा दीपोत्सव और महाआरती
रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: जिला गंगा समिति एवं नमामि गंगे के तत्वावधान में आज रामगंगा के पावन तट पर गंगा उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। मादरपुर माड़ी स्थित रामगंगा घाट पर होने वाले समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य दीपोत्सव और महा गंगा आरती आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होगी, जबकि शाम पांच बजे मां रामगंगा की महाआरती की जाएगी। इसके बाद घाट पर दीपोत्सव के माध्यम से मां गंगा के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट की जाएगी। जिला गंगा समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अटल घाट पर आज मनेगा गंगा उत्सव, दीपोत्सव के बाद होगी महाआरती आयोजन का उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी के प्रति लोगों को जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.