रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: ढकिया में रानी पद्मावती की स्मृति में लगने वाला ऐतिहासिक ध्वजा मेला इस बार 22 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा। रविवार को खान सिंह इंटर कॉलेज में मेला पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मेला अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से कुंवरपाल सिंह को नया अध्यक्ष और डॉ. राजपाल सिंह के पुत्र त्रवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।पदाधिकारियों ने दंगल, झूला, लाइट, नौटंकी, डोला, मीना बाजार और झांकी समेत अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपीं। मेले को व्यवस्थित और भव्य बनाने पर भी विचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...