Rampur News: रात में दंपति से मारपीट, सुबह चाचा पर ईंट से हमला
रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: मिलक। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर भूड़ में एक ही परिवार पर दो बार हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता स्वाति पत्नी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 नवंबर की शाम गांव के बाहर चार लोगों ने उसके और पति विकास के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें विकास घायल हो गया। आरोप है कि अगले दिन सुबह बड़ा गांव चौकी पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने फिर हमला कर दिया और ईंट मारकर उनके चाचा संजीव को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.