Rampur News: रहस्यमयी जानवर की तलाश में वन विभाग का अभियान, सुराग नहीं
रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: क्षेत्र में लोगों पर रहस्यमयी जानवर द्वारा हए कथित हमले को लेकर वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई है। जयतोली और आसपास के गांवों में लोगों पर हमला करने वाले रहस्यमयी जानवर की तलाश में रविवार को वन विभाग ने अभियान भी चलाया। वनरक्षक कांडपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने जंगल और घटनास्थलों के आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग ने बताया कि हमलावर जानवर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी संदिग्ध जानवर के दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: पुष्टि के बाद भी नहीं मिला तेंदुआ, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.