Rampur News: रविवार की सुबह झमाझम बारिश पर बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने
रामपुर, जुलाई 12 -- Rampur News: रामपुर। रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी और मौसम को सुहाना बना दिया। वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के पुराने ढर्रे ने इस सुहाने मौसम के मजे को किरकिरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बारिश शुरू होते ही शहर के अधिकांश इलाकों की बत्ती गुल हो गई, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया। मौसम का मिजाज बदलते ही बिजली विभाग की पोल एक बार फिर खुल गई। अभी बारिश की फुहारें शुरू ही हुई थीं कि शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में बिजली गुल हो गई। बिना बिजली के लोग घरो में कैद होने को मजबूर हो गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: सुबह बारिश, दोपहर में चटख धूप और शाम को फिर घिर आए बादल घरो में लगे बिजली के उपकरण कूलर ,एसी भी शो पीस बनकर रह गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.