रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: सैफनी। क्षेत्र के बैरुआ गांव के समीप रझेड़ा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल शनिवार को नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों ने एहतियातन खुद ही हटा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल नहीं हटाया जाता तो तेज बहाव में उसके बह जाने की आशंका थी। पुल हटने से बैरुआ गांव के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर नदी के पार स्थित खेतों तक पहुंचने के लिए अब उन्हें करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और समय व खर्च दोनों बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बहदाल सड़क से ग्रामीण को आवागमन में परेशानी वहीं, लकड़ी का अस्थायी पुल हट जाने से नदी पार स्थित चंद्रपुर खुर्द गांव का संपर्क मार्ग भी टूट गया है। जिसके चलत...