रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: रामपुर। रज़ा लाइब्रेरी एवं म्यूज़ियम के दरबार हॉल में गुरुवार को द वर्ल्ड इज़ पोएट्री शीर्षक से विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल संगीता सिंह ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में किया। प्रदर्शनी से 28 अक्टूबर तक आमजन, साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कला में रुचि रखने वालों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। रामपुर में जन्मे चित्रकार यासीन ख़ान की कलात्मक दृष्टि को केंद्र में रखते हुए कविता और चित्रकला के अनूठे संबंध को प्रस्तुत किया गया है। इसमें मिर्ज़ा ग़ालिब, रवीन्द्रनाथ टैगोर, पियर पाओलो पासोलिनी और फर्नांडो पेसोआ जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों के विचारों एवं उद्धरणों को भी शामिल किया गया है। यासीन ख़ान की रामपुर से मुंबई, इटली और पेरिस तक की कलात्मक यात्रा भारतीय ...