रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: बहन-भाई के अटूट स्नेह और पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों में खुशियों का माहौल था, बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने की तैयारियों में जुटी थीं। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही ने त्योहार के इस खास दिन का मजा किरकिरा कर दिया। त्योहार के मौके पर हुई अघोषित बिजली कटौती ने शहरवासियों को खासा परेशान किया। उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार गुल होती बिजली के कारण त्योहार के उत्साह पर कटौती का ग्रहण साफ नजर आया। सुबह से ही शहर के प्रमुख इलाकों में बिजली की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया था। राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के दौरान जब परिवारों में खुशियों का माहौल था, तब कई इलाकों में घंटों बिजली ठप्प रही। इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का हाल बे...