रामपुर, अगस्त 7 -- Rampur News: ​गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर पिता और पुत्र पर लाठी-डंडों, प्लास्टिक के पाइपों और लात-घूंसों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में पीड़ित और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर निवासी रईस अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अगस्त की सुबह वह अपने बेटे फैजान के साथ मोटरसाइकिल से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे डूंगरपुर के मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें रास्ते में घेर लिया और मोटरसाइकिल समेत नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने एकराय होकर पिता-पुत्र पर लात-घूंसों, डंडों और प्लास्टिक के पाइपों से हमला कर दिया।...