Rampur News: रंजिशन भाइयों से मारपीट, दो पर मुकदमा
रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: बिलासपुर। खेत पर काम कर रहे दो भाइयों के साथ रंजिशन लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गई। पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव पिपलिया गोपाल निवासी बंटी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि वह अपने भाई महीपाल के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी पेंदर और विजय वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने रंजिशन गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में महीपाल को काफी चोटें आईं।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.