Rampur News: यूरिया किल्लत और खतौनी में गड़बड़ी को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के बैनर तले गुरुवार को दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर खड़े होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने जिला प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूरिया खाद न मिलने के कारण किसान बेहद परेशान है। इसके साथ ही बाजार में बिक रही नकली कीटनाशक दवाइयां किसानों की फसलों और उनकी आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर रही हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तकनीकी दिक्कतों को उठाते हुए कहा कि खतौनी और पहचान पत्रों में नाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.