Rampur News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
रामपुर, अक्टूबर 27 -- Rampur News: वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों में छात्र आवंटन को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत होने पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 28 अक्टूबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति के साथ उचित कारण और साक्ष्य देना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के साथ अंतिम सूची और आख्या छह नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजी जाएगी। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.