रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: ​रामपुर,संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी और सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। हालांकि, नियमों की कड़ाई और विभिन्न व्यक्तिगत कारणों के चलते जिले में 308 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में पंजीकृत 2,950 अभ्यर्थियों में से 2,773 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 177 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 2,989 अभ्यर्थियों में से 2,858 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 131 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरे दिन दोनों पालियों मे...