रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की यूथ विंग यंग एंटरप्रेन्योर सेल (वाईईसी) की प्रथम बैठक होटल रेडिएंस पार्क में आयोजित हुई। बैठक में युवा उद्यमियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं एवं सब्सिडी का लाभ दिलाने के उद्देश्य से दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जागरूकता सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बैठक में वाईईसी के कैप्टन वत्सल अग्रवाल, वाइस कैप्टन माहिम गुप्ता, सचिव रतन गुप्ता, वित्त नियंत्रक नमन अग्रवाल, संयुक्त सचिव सिद्धार्थ सरदाना तथा सलाहकार मंडल के सदस्य संचित गुप्ता, अमृत कपूर, तुषार गुप्ता, हर्षवर्धन नंदा और व्योम वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...