Rampur News: युवा अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: स्वार। क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर निवासी युवा अधिवक्ता संजीव उर्फ संजय कश्यप का गुरुवार सुबह करीब छह बजे लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। युवा अधिवक्ता के निधन पर अधिवक्ता समाज सहित क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया। परिजनों के मुताबिक, अधिवक्ता संजीव उर्फ संजय कश्यप का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर देहरादून से उनके पैतृक गांव इमरतपुर लाया जाएगा। इसके बाद शाम को ग्राम रुस्तमनगर स्थित कोसी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.